Gold Silver Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें क्या है ताजा भाव
सोने की कीमतों में इस समय गिरावट का दौर जारी है। बरसात के मौसम में जारी इस गिरावट का फायदा ग्राहकों को मिल रहा है। हर दिन सोने की कीमतों में कुछ न कुछ बदलाव हो रहा है। आज यानी शनिवार 11 जुलाई को भी सोने की कीमतों (Gold Rate) में बदलाव हुआ है। आज शनिवार का दिन होने के चलते MCX पर ट्रेडिंग नहीं होगी और ना ही IBJA रेट जारी करेगा। इसलिए कल यानी 10 जुलाई को MCX पर हुई ट्रेडिंग के भाव ही मान्य हैं। 10 जुलाई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2026 का गोल्ड वायदा 2 रुपये बढ़कर 143478 रुपये प्रति 10 ग्राम के (Gold Price on MCX) स्तर पर बंद हुआ।
हालांकि, शुरुआती कारोबार में इसमें गिरावट देखी गई थी। यह 144890 रुपये के स्तर पर खुला था और 143324 रुपये के निचले और 145061 रुपये के उच्चतम स्तर तक गया था।
वहीं, अगर बात करें IBJA की तो 10 जुलाई की शाम को IBJA पर 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 143363 रुपये प्रति 10 ग्राम था, सुबह में यह कीमत 143815 रुपये (Gold Price on IBJA) थी। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131325 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। सुबह में यह कीमत 131735 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
