Gold Silver Price Today : सोना-चांदी फिर उछला, 3,500 से ज्यादा बढ़ गए रेट!
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी 22 जुलाई बुधवार को सोने-चांदी के दाम में फिर उछाल देखने को मिली है। घरेलू बाजार से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक दाम चढ़े हैं। इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 1.68% तक चढ़कर कीमत 4144.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी के दाम भी उछले हैं। चांदी 1.90% बढ़कर यह 60.230 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के उछलते दिखे हैं। सुबह 9 बजे MCX पर सोना (Gold Price) 1.22% उछल कर करीब ₹1,44,700 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम बढ़ते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) को भी सपोर्ट मिला है। यह लगभग 1.21% चढ़कर ₹2,26,480 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। जो पिछले दिनों के मुकाबले तेजी आई है।
