Sensex Opening Bell: सेंसेक्स 300 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 23950 से नीचे

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। इसी वजह से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में नीचे गिरे। निवेशक धारणा कमजोर बनी हुई है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 230.95 अंक गिरकर 76,521.02 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 57.15 अंक लुढ़ककर 23,937 पर पहुंच गया। सेंसेक्स समूह से इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। ट्रेंट और एटर्नल ही बढ़त वाले एकमात्र शेयर थे।गुरुवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 96.48 पर पहुंच गया। इसके पीछे भारतीय रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप की आशंका जताई जा रही है, जबकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।