Gold Silver Price Today : गिर गए सोने-चांदी के दाम, 1100 तक गिरी कीमतें

इस कारोबारी हफ्ते के पिछले तीन दिनों लगातार सोने-चांदी के दामों में उछाल देखने को मिला है। घरेलू बाजार से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक ये दामों में उछाल देखने को मिला था। लेकिन आज यानी 23 जुलाई गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी दोनों के दाम गिर गए हैं।

इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार उछाल के बाद आज 23 जुलाई को गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.49% तक गिरकर कीमत 4131.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 0.24% गिरी और यह 60.100 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जो हाल के दिनों के बाद भारी गिरावट है।

सोना (Gold Price) 0.31% गिरकर कर करीब ₹1,45,230 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम गिरते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी गिरावट देखने को मिली है। यह लगभग 0.21% चढ़कर ₹2,26,453 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

आज यानी 23 जुलाई को भारत में सोने के दाम में गिरावट देखने की मिली है। 24 कैरेट सोना (Gold Price today) करीब ₹1,45,880 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,33,173 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,9,210 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) भी गिरे हैं। यह लगभग ₹2,26,690 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।