Gold Silver Price Today : इस हफ्ते सोने-चांदी में आई इतनी तेजी, चेक करें अब क्या हो गई कीमत

वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2 हजार रुपये और 6 हजार रुपये से अधिक महंगे हो गए हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,622 रुपये बढ़कर 1,43,781 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,41,159 रुपये (IBJA Gold Price) प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,31,703 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,29,302 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,07,836 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,05,869 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 20 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,41,915 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 23 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,45,557 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 6,974 रुपये बढ़कर 2,22,721 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,15,474 रुपये प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,055 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 58 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर अस्थिरता बढ़ना है। अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद इसमें और बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अगले हफ्ते ब्याज दरों पर आने वाला अमेरिकी फेड का फैसला सोने की दिशा तय करेगा।