Gold Silver Price Today: खुलते ही चमक उठे सोना-चांदी, ₹3,000 तक चढ़े दाम
सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। सप्ताह के शुरूआती दिनों में जहां दामों में उछाल देखने को मिली थी वहीं कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में आज 27 जुलाई को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी के दाम गिरे हैं या चढ़े हैं यह जानना बेहद जरूरी है।
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में आज 27 जुलाई को उछाल देखने को मिली। सोना 056% तक चढ़ा और कीमत 4093.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) के दाम भी चढ़ते दिखे हैं। चांदी 1.31% चढ़कर 59.675 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जो हाल के दिनों के बाद उछाल मानी जा रही है।
वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर भी सोने के उछलते दिखे। MCX पर सोना (Gold Price) 0.67% चढ़कर कर करीब ₹1,43,784 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम चढ़ते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी उछाल देखने को मिली है। यह लगभग 1,09% चढ़कर ₹2,24,550 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
