Gold Silver Price Today : फिर लुढ़का सोना-चांदी, 4,000 तक गिर गए दाम
लगातार सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। घरेलू बाजार से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक दाम में बदलाव हो रहे हैं। लेकिन आज यानी 28 जुलाई मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी दोनों के दाम गिर गए हैं। इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में लगातार उछाल के बाद आज 28 जुलाई को गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना 0.75% तक गिरकर (Gold Price on Comex) कीमत 4046.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price on Comex) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 2.01% गिरी और यह 57.530 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जो हाल के दिनों के बाद भारी गिरावट है।
वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर भी सोने के दाम गिरते दिखे। MCX पर सोना (Gold Price) 0.64% गिरकर कर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम गिरते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी गिरावट देखने को मिली है। यह लगभग 1.27% चढ़कर ₹2.18 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
