Gold Silver Price Today: आज चांदी हुई सस्ती, सोने का भाव चढ़ा
सोने और चांदी की कीमतों में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है. जहां सोने की कीमत में हल्की बढ़त दर्ज की गई, वहीं चांदी के दाम में गिरावट आई है. MCX पर गोल्ड की कीमत पर 114 रुपये चढ़कर 141895 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर करते हुए नजर आई. चांदी का रेट 1487 रुपये फिसलकर 215992 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 14,431 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में इसकी कीमत 14,416 रुपये प्रति ग्राम है. चेन्नई में 24 कैरेट सोना 14,415 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. वहीं, वडोदरा और अहमदाबाद में इसका रेट 14,421 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है. जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹82 बढ़कर ₹14,448 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹75 चढ़कर ₹13,245 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹62 की बढ़त के साथ ₹10,840 प्रति ग्राम पर पहुंच गया.
