Share Market : लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 146 अंक टूटा, निफ्टी 24200 के ऊपर
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की. रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आए. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 146.02 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 77,508.58 पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 36.85 अंक यानी 0.15 फीसदी टूटकर 24,213.35 पर पहुंच गया. बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान 950 शेयरों में तेजी, 1,275 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 163 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो सबसे ज्यादा तेजी आईटी शेयरों में देखने को मिली, जिससे बाजार को थोड़ा सपोर्ट मिला.
