Gold Silver Price Today : खुलते ही आसमान पर चढ़े सोने-चांदी के दाम, खरीदारों के उड़े होश!
अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोमवार को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल टालने और कूटनीतिक समाधान की कोशिशों के संकेत देने के बाद सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग बढ़ने से सोना (Gold), चांदी (Silver) जैसी कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली।
इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना 0.25% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4117.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम काफी तेजी से चढ़ते दिखे। चांदी 0.90% उछलकर 58.305 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर सोने के दाम में उछाल देखी गई। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी तेजी देखने को मिली है। यह लगभग 0.40% चढ़कर ₹2.18 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 181 रुपए उछला औक 1,43,557 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
