Share Market : हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 788 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ खुला। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 788.70 अंक चढ़कर 78,883.34 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 189.10 अंक की बढ़त के साथ 24,572.70 पर कारोबार करता दिखा। इस तेजी के साथ सेंसेक्स 79 हजार के स्तर के करीब पहुंच गया।