Gold Silver Price Today : सोना खरीदने वालों की मौज! खुलते ही धड़ल्ले से नीचे आ गए दाम
सोने और चांदी दोनों धातुओं के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोना और चांदी दोनों के दाम में गिरावट देखने को मिली। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.31% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4407.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.53% तक नीचे आए और कीमत 63.060 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट देखी गई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी चढ़े हैं। यह गिरकर ₹2.30 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 146 रुपए तक गिरा और ₹1,54,116 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी 2349 रुपए तक गिर गई और कीमत ₹2,30,070 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
भारत में सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,54,410 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,41,543 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,15,808 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,31,160 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
