Share Market : क्रूड में तेजी और भू-राजनीतिक तनाव से बाजार में बिकवाली जारी, सेंसेक्स 200 अंक लुढका
बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नीचे आ गए। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और लगातार भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं निवेशकों की धारणा पर भारी पड़ीं। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.19 अंक गिरकर 77,070.93 पर पहुंच गया। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी भी 59 अंक गिरकर 24,096.75 पर आ गया। सेंसेक्स में टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। वहीं, एचसीएल टेक, इंफोसिस, एटर्नल, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक लाभ में रहे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.67 फीसदी बढ़कर 91.63 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
