Gold Silver Price Today : आसमान पर पहुंचा सोना, चांदी की कीमत ने छुड़ाए पसीने

आज यानी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 21 अगस्त शुक्रवार को सोने और चांदी के दाम इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से बढ़ते दिखे। वैश्विक बाजार में इन धातुओं की कीमत आसमान पर पहुंच चुकी है। ऐसे में घरेलू बाजार में यह दाम चढ़ हैं या गिरे हैं आइए इसपर एक नजर डालते हैं। इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोना और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखने को मिली है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.33% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4586.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.07% तक चढ़ गए और कीमत 68.835 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार यानी बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी के दाम तेजी से भागे हैं। बाजार खुलते ही सोने और चांदी की चमक लौट आई और दाम आसमान पर चढ़ गए हैं। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी चढ़े हैं। यह चढ़कर ₹2.45 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 292 रुपए तक चढ़ा और ₹1,59,601 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। चांदी 1251 रुपए तक चढ़ गई और कीमत ₹2,44,494 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
भारत में सोने के दाम में काफी तेजी आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,60,030 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,46,694 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,20,890 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,45,670 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।