Gold Silver Price Today : इस हफ्ते सोने-चांदी में आई तूफानी तेजी, ₹12 हजार से ज्यादा बढ़े दाम

सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुएं क्रमशः 8 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और 12 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक महंगी हो गई हैं। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 8,257 रुपये बढ़कर 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,52,363 रुपये (IBJA Gold Price) प्रति 10 ग्राम पर था।

22 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,39,565 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,20,465 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,14,272 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 19 अगस्त को सुबह के सत्र में 1,52,884 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 21 अगस्त को शाम के सत्र में 1,60,620 रुपये (Today Gold Price) प्रति 10 ग्राम देखा गया।

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का दाम 12,788 रुपये बढ़कर 2,46,630 रुपये प्रति किलो (IBJA Silver Price) हो गया है, जो कि पहले 2,33,842 रुपये प्रति किलो था।

इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 21 अगस्त को शाम के सत्र में 2,46,630 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 19 अगस्त को सुबह के सत्र में 2,27,392 रुपये प्रति किलो देखा गया। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।