Gold Silver Price Today: धड़ल्ले से गिरे सोने-चांदी के भाव, ₹1700 तक गिरी कीमतें: चेक करें प्राइस

फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के फैसलों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लेकिन एक्सपर्ट अनुमान लगाते हैं कि अब गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उनका यह भी दावा है कि दीवाली तक गोल्ड पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। ऐसे में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की कीमतों पर नजर डालना बेहद अहम है।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 21 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम गिरते नजर आए हैं। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.53% तक गिरा और कीमत 4401.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.48% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 66.825 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। MCX पर सोना गिरकर करीब ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव गिरकर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 670 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,53,740 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1000 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,40,868 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

21 सितंबर यानी आज बाजार की ओपनिंग के साथ ही भारत में सोने के दाम गिरे हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,53,530 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,41,653 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,15,898 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,40,640 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।