Gold Silver Price Today : सोने में लौटी चमक, चांदी ने पकड़ी रफ्तार….

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बता दें कि सोने (Gold) की कीमतों में भले की गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन आने वाले दिनों में इसकी चमक डबल हो सकती है। कई दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स इस बात अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम कुछ दिनों में दोगुना हो सकते हैं। इसके साथ ही आज यानी मंगलवार 22 सितंबर को वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है तो चांदी की चमक लौटी है।

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार 22 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई तो वहीं चांदी के दाम में उछाल आया हैं। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.08% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4380.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.25% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 66.580 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) चढ़कर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 342 रुपए तक चढ़ गया और कीमत ₹1,54,497 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 800 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,40,150 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

22 सितंबर यानी आज बाजार की ओपनिंग के साथ ही भारत में सोने और चांदी दोनों के दाम उछलते दिखे हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,54,090 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,41,249 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,15,568 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,40,100 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।