Share Market : शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 176 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 23100 के पार

गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई थी जिससे निवेशकों के अरबों रुपये डूब गए। लेकिन शुक्रवार सुबह बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड ऑयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है। सुबह  सेंसेक्स 176.20 (0.23%) अंकों की बढ़त के साथ 73,756.74 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 46.50 अंक मजबूत होकर 23,109.60 (0.20%) के स्तर पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे बढ़कर 95.85 पर पहुंच गया।

गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स की तरह भारतीय इंडेक्स भी सतर्क नजर आए। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 आज सुबह 23,221.80 के स्तर पर खुला। वहीं कल के बंद स्तर (23,063.10) के मुकाबले बाजार में शुरुआत में 100 से अधिक अंकों की बढ़त दर्ज की गई, जिससे शुरुआती कारोबार में निफ्टी 23,050 के ऊपर टिका रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स भी शुरुआती घंटी बजते ही 100 से अधिक अंकों की तेजी के साथ खुला।