Gold Silver Price Today : खुलते ही चमके सोना-चांदी, ₹1500 तक चढ़े दाम
कल सोने और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई थी। इसी गिरावट के बीच कई रिपोर्ट्स और ग्लोबल बैंक यह दावा कर रहे हैं कि दीवाली तक सोने के दाम आसमान छू सकते हैं। वहीं चांदी (Silver) को लेकर UBS ने दावा किया है कि चांदी के दाम तेजी से भागेंगे। ऐसे में आज ग्लोबल और घरेलू बाजार के रेट्स क्या हैं और MCX पर सोना कहां ट्रेड कर रहा है ये जानते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों की चमक लौट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.46% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4317.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.54% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 64.345 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी फिर से चमक उठे हैं। बता दें कि घरेलू बाजार में सोने के दाम चढ़कर करीब ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.34 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 500 रुपए तक महंगा हुऐ और कीमत ₹1,51,135 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 700 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,34,151 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
सोने-चांदी के दाम चढ़े और 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹151,850 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹139,196 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,13,888 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,34,100 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
