Gold Silver Price Today : सोने में फिर लौटी चमक, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोने और चांदी कीमतों में भूचाल मचा हुआ है। इस सप्ताह की शुरुआत होते ही लगातार दाम गिरते जा रहा हैं। कल यानी मंगलवार को सोना (Gold) ₹1.50 लाख के नीचे आ गया तो चांदी (Silver) ₹2.24 लाख के पास थी। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आज घरेलू और वैश्विक दोनों बाजार के रेट्स कहां पहुंचते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में आज तेजी देखी गई। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.76% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4211.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.49% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 61.450 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ 1000 रुपए तक चढ़ा और कीमत ₹1,49,746 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 800 रुपए तक चढ़ गई और कीमत ₹2,26,245 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आज बाजार खुलते ही सोने-चांदी के दाम तेजी से चढ़ गए और ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹149,810 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹137,326 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹112,358 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹226,270 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।