Gold Silver Price Today: गांधी जयंती पर क्या है सोने-चांदी के भाव? चेक करें आज के प्राइस
सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का सिलसिला जारी है। 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर सर्राफा बाजार बंद है और साथ ही MCX पर ट्रेडिंग भी नहीं होगी, ऐसे में बाजार में आखिरी कारोबार के भाव के आधार पर कीमतों का आकलन किया जा रहा है। लेकिन वैश्विक बाजार खुला है और ग्लोबाल मार्केट में सोना-चांदी महंगा हुआ है। आइए रेट्स पर नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में आज तेजी देखी गई। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.03% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4203.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.26% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 61.335 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
