Gold Silver Price Today: सोना चमका, चांदी भी चमकी; आज कितना महंगा हुआ गोल्ड?
सोने-चांदी की कीमतों में इस समय उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल यानी बुधवार को सोने-चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही कल रेपो रेट की बढ़ोतरी हुई अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आज यानी गुरुवार 8 अक्टूबर को सोने-चांदी के दाम पर इसका प्रभाव कैसे पड़ता है।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने के दाम में तेजी देखी गई तो चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.39% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4157.00 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.09% तक गिरे और ऐसे में कीमत 60.240 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 495 रुपए चढ़ गया और कीमत ₹1,49,600 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 300 रुपए तक चढ़े और कीमत ₹2,23,838 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों के दाम तेजी दर्ज की गई। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹149,730 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹137,253 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹112,298 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹224,200 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
