Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में आई तेजी, आज कितने चढ़े दाम?

भारत में सोने के आयात में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर में सोने का आयात 81.27 प्रतिशत घटकर 1.8 अरब डॉलर का रह गया। ऐसे में आज यानी 16 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर के दाम में बढ़त दर्ज की गई है।

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 16 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखी गई है। Comex पर सोना 0.72% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,200.10 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.32% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 59.910 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में तेजी नजर आई। बाजार खुलते ही सोना चढ़कर करीब ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी (Silver Price) ₹2.11 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ 300 रुपए तक चढ़ा और कीमत ₹1,47,744 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1800 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,12,031 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों में तेजी आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना करीब ₹147,810 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹135,493 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹110,858 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹211,290 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।