Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में भारी गिरावट, ₹11700 तक टूटे दाम
ये हफ्ता गोल्ड और सिल्वर के लिए अच्छा नहीं रहा। मिडिल ईस्ट वॉर और अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों ने दोनों ही धातुओं पर जोरदार दवाब डाला। जिससे सोना और चांदी सस्ता हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 2700 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ और चांदी में 11700 रुपए तक की गिरावट देखी गई। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के वीकली आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 3000 रुपए सस्ता हुआ। जबकि चांदी में 10000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।
ग्लोबल मार्केट में सोना 4200 डॉलर और चांदी 57 डॉलर प्रति औंस के आसपास करोबार कर रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) और चांदी 2.13 लाख रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) के आसपास कारोबार कर रही है। पिछले हफ्ते क्लोजिंग की बात करें तो 9 अक्टूबर को MCX पर सोना 1,51,426 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। जबकि चांदी 2,25,775 रुपए पर बंद हुई थी।
वहीं IBJA पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,426 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,34,126 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,09,820 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि चांदी की कीमत 2,10,918 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम है। IBJA पर 9 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,49,430 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,21,109 रुपए थी।
