Gold Silver Price Today: फिर सस्ते हुए सोना-चांदी, ₹5000 तक गिरी कीमतें
सोने-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोमवार को चांदी में रिकवरी भी आई थी, लेकिन सोने की चाल कमजोर रही। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह में डॉलर के संदर्भ में सोने की कीमतों में लगभग 3% की गिरावट आई है। वहीं सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 28% तक सस्ता और चांदी 40% से ज्यादा टूट चुकी है। ऐसे में सोने-चांदी में कब रिकवरी आएगी ये जानना बेहद अहम है।
सोने-चांदी के आउटलुक पर कोटक महिंद्रा एएमसी के फंड मैनेजर सतीश दोंडापति कहते हैं कि पिछले एक सप्ताह में डॉलर के संदर्भ में सोने की कीमतों में लगभग 3% की गिरावट आई है, जो लगभग पिछले एक साल के अपने सबसे निचले स्तर पर है। हालांकि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी और कमजोर डॉलर से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलना चाहिए था, लेकिन अमेरिकी फेड (Fed) के सख्त रवैये और ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे बने रहने की उम्मीदों ने कीमतों पर दबाव बनाए रखा है। वहीं दूसरी ओर, ईरान में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाज़ार लगातार प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं और महंगाई से जुड़ी चिंताएं बढ़ रही हैं।
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दिखी है। सोमवार बाजार में रिकवरी के बाद आज यानी मंगलवार 3 नवंबर को Comex पर सोना 0.39% तक टूट गया (Gold Price on Comex) और 3954.00 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.39% तक गिरे और ऐसे में कीमत 50.180 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई है। आज सोना गिरकर करीब (gold price) ₹1.39 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी भी गिरावट के साथ (Silver Price) ₹1.80 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 1200 रुपए की गिरावट आई है और कीमत ₹1,39,045 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 3800 रुपए की गिरावट देखी गई और कीमत ₹1,80,001 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
दीवाली के सप्ताह की शुरुआत होते ही सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव भी शुरू हो चुका है। आज बाजार खुलते ही कीमतें धड़ाम हुईं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹139,360 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹127,700 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹104,520 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹180,300 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
