Share Market : घरेलू शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरुआत; सेसेंक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 23500 के पार
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक बढ़त हासिल करते नजर आए। 03 नवंबर, 2026 को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल दर्ज किया गया।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों के सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। सुबह सेंसेक्स 676.16 (0.89%) अंकों की बढ़त के साथ 76,368.94 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर निफ्टी 175.25 अंक चढ़कर 23,616.00 के स्तर पर पहुंच गया। इसमें 0.75% की बढ़त दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे बढ़कर 94.64 पर पहुंच गया। इंडिगो और इंफोसिस जैसी कंपनियों के शेयरों में 2 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई। सेंसेक्स में 0.89 फीसदी और निफ्टी में 0.75 फीसदी की बढ़त रही। हालांकि, एशियाई बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी चिपमेकर्स में भारी बिकवाली इसका मुख्य कारण रही। ईरान युद्ध समाप्त करने के राजनयिक प्रयासों से तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई। इसने बाजार की धारणा को कुछ हद तक प्रभावित किया।
