Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, जाने ताजा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव दिखाई दिया है। आज शनिवार को सोने के दाम में 10 रूपए प्रति 10 ग्राम की तेजी है जबकि चांदी की कीमतों में 100 रूपए प्रति किलो की तेजी है। ऐसे में आज 22 कैरेट सोने के दाम 1,24,860, वहीं 24 कैरेट का भाव 1,36,210 और 18 ग्राम सोने का रेट 1,02,160 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं 1 किलो चांदी का रेट 2,42,100 रुपए चल रहा है।
