Share Market : शेयर बाजार लाल निशान पर खुला, सेंसेक्स 109 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

शेयर बाजार आज सोमवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 125.96 अंक गिरकर 85,636.05 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 30.95 अंक गिरकर 26,297.60 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया कमजोर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 90.24 पर आ गया।