Gold Silver Price Today : अक्षय तृतीया से पहले ₹10,000 उछली चांदी, सोना भी हुआ महंगा

अक्षय तृतीया से एक दिन पहले आज सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। चांदी की कीमत में 10,000 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है जबकि सोना 800 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ है। अक्षय तृतीया कल यानी 19 अप्रैल को है। यह दिवाली के बाद देश में सोने खरीदने का सबसे बड़ा त्योहार है। इस मौके पर सोने की खरीद शुभ मानी जाती है। यही कारण है कि सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी दिख रही है।

24 कैरेट सोने की कीमत में 810 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 1,55,578 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट यानी 91.6 फीसदी शुद्धता वाला सोना 750 रुपये की तेजी के साथ 1,42,800 रुपये और 18 कैरेट यानी 75 फीसदी शुद्धता वाला सोना 610 रुपये की तेजी के साथ 1,16,840 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 10,000 रुपये की तेजी के साथ 2,75,000 रुपये पर ट्रेड कर रही है। घरेलू बाजार में कमजोर मांग के बीच शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,700 रुपये टूटकर 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।