Share Market : गिरावट के साथ खुला घरेलू बाजार, सेंसेक्स 330 अंक टूटा, निफ्टी 24100 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 330 अंक गिरकर 77,334 पर आ गया; निफ्टी 93.3 अंक गिरकर 24,079.75 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण रुपया लगातार पांचवें दिन कमजोर होकर 94.25 पर पहुंच गया। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिर गया। पश्चिम एशिया में शांति वार्ता की संभावनाएं भी अनिश्चित हो गई हैं, जिसके चलते रुपया कमजोर हुआ।