Gold Silver Price Today: सोने में मामूली तेजी, चांदी में गिरावट, जाने ताजा भाव
सोने में मामूली तेजी देखी जा रही है। वहीं चांदी में गिरावट है। सोने में 40 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। वहीं चांदी में 400 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है। एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 1,49,300 रुपये चल रहा है। इसमें 39 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,49,228 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,49,950 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। हालांकि इसमें लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,43,707 रुपये चल रहा है। इसमें 188 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। हालांकि खबर लिखते ही इसमें 175 रुपये प्रति किलो की तेजी आ गई है। सोने की तरह आज चांदी में भी लगातार उतार-चढ़ाव चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,42,907 रुपये प्रति किलो का लो और 2,44,326 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
