Share Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 367 अंक फिसला, निफ्टी 24000 से फिसला
घरेलू शेयर बाजार में आज कमजोरी का रुख देखने को मिला है, जहां शुरुआती कारोबार में ही भारी मुनाफावसूली हावी रही और बाजार सतर्कतापूर्ण रुख का संकेत दे रहा है। इक्विटी बाजार में इस भारी गिरावट के साथ-साथ मुद्रा बाजार में भी निराशाजनक स्थिति बनी हुई है, जहां भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया है। शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 361.62 अंक गिरकर 76,907.78 के स्तर पर आ गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 134.90 अंकों की गिरावट के साथ 23,980.60 पर पहुंच गया।
