Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में गिरावट के बाद फिर आई तेजी, जाने ताजा भाव
आज सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। सोने में 2208 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। वहीं चांदी में 6000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमत 1,51,941 रुपये चल रही है। इसमें 2188 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,51,653 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,182 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। 1 किलो चांदी का दाम 2,51,151 रुपये चल रहा है। इसमें 6835 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,49,316 रुपये प्रति किलो का लो और 2,52,000 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
