Share Market : शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह सपाट शुरुआत हुई। कारोबार शुरू होने के दौरान सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक की बढ़त दिखी और निफ्टी 24,350 के पार चला गया। हालांकि उसके बाद बिकवाली के दबाव से बाजार में नरमी नजर आने लगी। देखते ही देखते सेंसेक्स 160.24 अंक गिरकर 77,798.28 पर आ गया; निफ्टी 30.25 अंक गिरकर 24,300.70 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में ट्रेंट और एसबीआई के शेयर शीर्ष लाभ में रहे।
