Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, चांदी ₹ 2340 तक टूटी, सोना ₹990 सस्ता
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 2340 रुपये गिरकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 990 रुपये गिरकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुलियन बाजार दबाव में नजर आया। मजबूत अमेरिकी डॉलर और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई। एमसीक्स पर 24 कैरेट सोना 0.57% टूटकर 1,52,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 1.21% गिरकर 2,45,197 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
