Gold-Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव

भारत में आज सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसकी मुख्य वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव बताया जा रहा है, जिसने अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों को प्रभावित किया है। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट सोना टैक्स सहित 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि चांदी की कीमतों में थोड़ी उछाल देखने को मिल रही है। MCX पर चांदी आज 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,45,009 रुपए किलो पर ट्रेड कर रही है।