Share Market : हरे निशान पर खुले सेंसेक्स-निफ्टी, शुरुआती कारोबार में US डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर

भारतीय बाजार सोमवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 546.64 अंक बढ़कर 77,210.85 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 169.55 अंक बढ़कर 24,067.50 अंक पर आ गया। डॉलर की निरंतर मांग और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर व्यापक रुझान के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 94.27 पर आ गया।