Share Market : शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 के पार
भारतीय शेयर बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत हुई और सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार की गिरावट से उबरते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे अस्थिर राजनीतिक परिदृश्य पर सकारात्मक रुख दिखाया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 352.22 अंक चढ़कर 76,220.02 पर पहुंच गया। निफ्टी 95.65 अंक बढ़कर 24,002.80 पर पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.53 पर पहुंच गया।
