Gold-Silver Rate Today : सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने ताजा भाव
इजरायल और ईरान के बीच जंग एक बार फिर शुरू होती नजर आ रही है। इसके चलते सोने-चांदी की कीतमों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में दबाव नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सुबह सोने की कीमतों में 0.82 फीसदी की गिरावट आई। जबकि चांदी की कीमतों में 1.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया।
एमसीएक्स पर सोमवार को सोने की कीमत में करीब 2,000 रुपये की गिरावट आई और 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,315 लाख रुपये पर आ गया। वहीं चांदी में छह हजार रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली। चांदी फिलहाल करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,44,469 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
