Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जाने ताजा भाव
मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने ने इस बार निवेशकों को राहत देने के बजाय दबाव झेला और इस साल अपनी अधिकांश बढ़त खोने के करीब पहुंच गया है। हालिया कारोबार में सोने की कीमत 3.8% गिरकर 4,320 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जो पिछले साल के स्तर के आसपास है। लगातार आठ सत्रों से जारी गिरावट ने बाजार को चौंका दिया और यह 1983 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट मानी जा रही है।
घरेलू बाजार में भी गिरावट जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 6% गिरकर 2,13,166 रुपये प्रति किलोग्राम और सोना लगभग 5% फिसलकर 1,37,377 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सिंगापुर में स्पॉट गोल्ड 3.3% गिरकर 4,343 डॉलर प्रति औंस और चांदी 3.4% टूटकर 65.61 डॉलर पर रही।
