दक्षिण जॉर्जिया द्वीप में पहली बार दिखा सुनहरा पेंगुइन
आमतौर पर पेंगुइन को हम काले और सफेद रंग में ही देखते आए हैं, लेकिन इस बार वैज्ञानिकों और फोटोग्राफर्स को एक ऐसा पेंगुइन मिला, जिसका रंग सुनहरा-पीला है। यह अनोखा पेंगुइन देखने में इतना अलग और आकर्षक है कि पहली नजर में किसी को भी हैरान कर दे। बर्फ से ढकी दुनिया में जहां हर चीज काले-सफेद फ्रेम में कैद नजर आती है, वहां अगर अचानक सोने जैसी चमक दिख जाए तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला, जब पेंगुइन की भीड़ के बीच एक ऐसा मेहमान नजर आया, जिसने अपनी अलग ही पहचान बना ली।
आमतौर पर पेंगुइन को हम काले और सफेद रंग में ही देखते आए हैं, लेकिन इस बार वैज्ञानिकों और फोटोग्राफर्स को एक ऐसा पेंगुइन मिला, जिसका रंग सुनहरा-पीला है। यह अनोखा पेंगुइन देखने में इतना अलग और आकर्षक है कि पहली नजर में किसी को भी हैरान कर दे। यह दुर्लभ पेंगुइन दक्षिण जॉर्जिया द्वीप पर देखा गया, जो अंटार्कटिका के पास स्थित है और जहां हजारों की संख्या में किंग पेंगुइन रहते हैं। यह जगह वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है।
