जारी हुआ गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, साइंस में 84.33 प्रतिशत तो, कॉमर्स में 92.71% छात्र पास, ऐसे करें चेक
गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. अब छात्र गुजरात बोर्ड एचएससी परिणाम चेक कर सकते हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कक्षा 12वीं साइंस का परिणाम 84.33% और कॉमर्स का परिणाम 92.71% रहा. 2026 की परीक्षा में कुल 6.20 लाख परीक्षार्थी थे, जिनमें कक्षा 12वीं साइंस के 1,19,263 और कॉमर्स के 5,01,286 छात्र शामिल थे. कक्षा 12 के साथ-साथ GUJCET का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है. 1 लाख 32 हजार छात्रों में से 1459 छात्र 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पास हुए हैं. ग्रुप ए में 695 छात्र, ग्रुप बी में 764 छात्र और ग्रुप ए में कुल 1233 छात्र तथा ग्रुप बी में 1563 छात्र 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पास हुए हैं.
इस साल 156 केंद्रों पर 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 1,11,270 छात्र उपस्थित हुए. इनमें से 93,687 छात्र उत्तीर्ण हुए और कुल परिणाम 84.33 प्रतिशत रहा. हालांकि, कुछ जिलों के परिणामों में काफी अंतर देखने को मिला. मोरबी जिला 94.85 प्रतिशत के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा,जबकि दाहोद जिला 57.44 प्रतिशत के साथ अंतिम स्थान पर रहा. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि कुछ स्थानों पर शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अभी भी सुधार की आवश्यकता है.
कॉमर्स में इस साल 4,35,102 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 4,03,362 छात्र पास हुए. सामान्य श्रेणी का कुल परिणाम 92.71 प्रतिशत रहा, जो कि बहुत अच्छा माना जाता है. इस श्रेणी में छात्र-छात्राओं दोनों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.41 प्रतिशत है, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.10 प्रतिशत है. इससे स्पष्ट है कि छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा है. इसके अलावा अहवा डांग जिला 97.88 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ अग्रणी रहा है.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
गुजरात बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
अब विंडो ओपन होने के बाद GSEB HSC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना 6 डिजिट वाला सीट लिखें.
स्क्रीन पर रिजल्ट शो होने लगेगा.
