‘हनुमान अंश’ के नेत्रहीन सिंगर की लौटेगी रोशनी! प्रोड्यूसर कराएगी आंखों का ट्रीटमेंट
फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर रूल कर रही है. मूवी की सक्सेस के साथ इसकी स्टारकास्ट और पूरी टीम की किस्मत भी चमकी है. हनुमान अंश के सॉन्ग हिट हुए. ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..’ गाना भी वायरल हुआ. इसे बुंदेलखंड के सिंगर सुनील लोधी ने गाया है. गाने के साथ वो भी वायरल हुए. लेकिन जब लोगों को मालूम पड़ा कि सुनील देख नहीं सकते, तो उनका दिल टूटा. लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि उनकी आंखों का ट्रीटमेंट होने वाला है. फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने इसका ऐलान किया है.
अनुप्रिया ने कहा- बहुत लोग हैं जो जिंदगी में अपनी कमियों को देखकर इरिटेट रहते हैं. लेकिन सुनील लोधी जी ऐसे नहीं हैं. उनकी आंखों की रोशनी बचपन से नहीं है. लेकिन तब भी हनुमान जी की तरफ उनकी भक्ति कमाल की है. हाल ही में वो एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले थे, उन्होंने उनकी आंखों का मेडिकल ट्रीटमेंट कराने की बात कही थी. मैंने भी सुनील जी से वादा किया था कि उनकी आंखों के ट्रीटमेंट के लिए कुछ करेंगे.
जब अनुप्रिया से पूछा गया क्या वो सुनील लोधी को आई स्पेशलिस्ट के पास लेकर गई हैं? इसके जवाब में अनुप्रिया ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेकर रखा है. जैसे ही वो मुंबई वापस आएंगे तब उन्हें डॉक्टर के पास लेकर जाएंगी. अनुप्रिया ने कहा- मुझे लगता है लोगों का प्यार सुनील फील कर सकते हैं. लेकिन देख नहीं सकते. मैं चाहती हूं वो लोगों का प्यार देखें.
