भोपाल में देर रात जमकर हुई बारिश, ट्रैफिक सिग्नल ही उखड़ गया

मध्यप्रदेश : भोपाल शहर में कल गुरुवार रात लगभग 10 बजे लगभग 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर झमाझम वर्षा हुई। करीब एक घंटे तक बिगड़े रहे मौसम के मिजाज ने सबकुछ अस्त-व्यस्त करके रख दिया। कई कॉलोनियों में बिजली गुल हो गई। स्ट्रीट लाइटें भी बंद हो जाने से शहर अंधेरे में डूब गया। सड़कों और निचली बस्तियों में भी पानी भर गया। कई पेड़ उखड़ गए तो होर्डिंग और बोर्ड आंधी से गिर गए। इस दौरान शहर का तापमान शाम साढ़े बजे (36.4 डिग्री) की तुलना में रात 11:30 बजे 9.4 डिग्री लुढ़ककर 27.0 डिग्री पर आ गया। शहर में सुबह से ही आंशिक बादल बने हुए थे। धूप निकली रहने के कारण दिन भर उमस बेहाल करती रही। रात 10 बजे तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने लगी। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ज्योति टॉकीज चौराहे पर लगा ट्रैफिक सिग्नल का खंभा उखड़कर गिर गया। पुराने शहर के साथ भेल, होशंगाबाद रोड, बैरागढ़, कोलार शाहजहांनाबाद, करोंद, अयोध्या नगर, गांधी नगर, नबीबाग, ईंटखेड़ी, कटारा हिल्स, रातीबड़ और नीलबड़ आदि। तेज आंधी-बारिश के दौरान शाहजहांनाबाद इलाके में ताज-उल-मसाजिद के पास सड़क पर एक पेड़ गिर पड़ा। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरा, जिससे यातायात बाधित हो गया। यहां घंटों जाम की स्थिति बनी रही। फतेहगढ़ फायर स्टेशन से कर्मचारियों को भेजा गया, जब ट्रैफिक बहाल हो सका।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *