हॉकी एशिया कप : भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया, सुपर-4 में टॉप पर पहुंची इंडिया

हॉकी एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भारत ने मलेशिया को 4-1 से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने सुपर-4 के पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पोजिशन भी हासिल कर ली। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत से मनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागे। मलेशिया से इकलौता गोल शफीक हसन ने पहले मिनट में किया। सुपर-4 स्टेज में भारत का पहला मैच साउथ कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा था। टीम इंडिया अब 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई। चीन दूसरे और मलेशिया तीसरे नंबर पर हैकोरिया बाहर हो गई। चौथे क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकी। भारत ने इस क्वार्टर में अपना ध्यान डिफेंस पर ही ज्यादा लगाया। फुल टाइम के बाद स्कोर 4-1 रहा और भारत ने मुकाबला जीत लिया। चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया डिफेंस पर ज्यादा जोर देते नजर आई। तीसरे क्वार्टर तक टीम ने 4-1 की बढ़त बना ली थी, इसलिए भारत ने अपना डिफेंस स्ट्रॉन्ग कर लिया। तीसरा क्वार्टर खत्म होने के बाद टीम इंडिया 4-1 से आगे रही। इस क्वार्टर में भारत से विवेक सागर प्रसादन ने फील्ड गोल किया। मलेशिया पिछले 2 क्वार्टर में दबाव में नजर आया। तीसरे क्वार्टर के 8वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। टीम यहां गोल नहीं कर सकी, लेकिन बॉल पजेशन भारत के पास ही रहा। अभिषेक ने मौका देखकर मनप्रीत को पास दिया। मनप्रीत ने गोलपोस्ट के करीब विवेक सागर को पास दिया, उन्होंने मौका भुनाया और गोल दाग दिया। तीसरे क्वार्टर के दूसरे मिनट में मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। कॉर्नर पर मलेशिया ने बेहतरीन शॉट लगाया, लेकिन गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने अपने दाएं तरफ हॉकी स्टिक लगाई और गोल होने से बचा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *