बुर्ज खलीफा में अंदर भी है होटल! एक दिन रुकने का किराया है 8 लाख से ज्यादा
बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है. दुबई में स्थित यह स्काई स्क्रैपर पूरी दुनिया में आकर्षण का केंद्र है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बुर्ज खलीफा के अंदर कोई होटल भी है. जहां लोग जाकर ठहर सकते हैं. चलिए जानते हैं बुर्ज खलीफा के अंदर कौन सा होटल है और वहां रुकने में कितना खर्च होता है? बुर्ज खलीफा के अंदर स्थित एकमात्र होटल है. इस होटल का नाम अरमानी होटल दुबई है. यह एक लग्जरी 5-स्टार होटल है. अरमानी होटल दुबई को फैशन आइकन जियोर्जियो अरमानी ने डिजाइन किया है. बुर्ज खलीफा के बड़े हिस्से में यह लग्जरी होटल फैला हुआ है.
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा के कॉनकोर्स लेवल से लेकर 39वीं मंजिल तक अरमानी होटल फैला हुआ है. जियोर्जियो अरमानी की सादगी भरी खूबसूरती और बेहतरीन लग्जरी वाली सोच का यह एक शानदार नमूना है.
होटल की हर चीज को अरमानी ने खुद डिजाइन किया है. इस होटल के 160 गेस्ट रूम और सुइट हैं. इसमें वर्ल्ड-क्लास रेस्टोरेंट और सुकून देने वाले अरमानी- स्पा तक को खुद जियोर्जियो अरमानी ने डिजाइन किया है. इसमें रहने का एक बेहतरीन और शानदार अनुभव मिलता है.
यह होटल डाउनटाउन दुबई में बुर्ज खलीफा के अंदर एक बेहतरीन जगह पर स्थित है. यह दुबई मॉल और दुबई फाउंटेन से बस कुछ ही कदम की दूरी पर है. यह उन लोगों के लिए एक आदर्श जगह है जो स्टाइल और आराम के साथ-साथ घूमने-फिरने या बिज़नेस के लिए दुबई आते हैं.
बुर्ज खलीफा के अंदर अरमानी होटल में एक रात का सामान्य किराया 60,000 से 3 लाख रुपये के बीच होता है. हालांकि, सबसे बड़े और लग्जरी सुइट्स जैसे सिग्नेचर सुइट का अधिकतम किराया 3,50,000 से 8 लाख या इससे भी अधिक हो सकता है, जो बुकिंग के सीजन और टैक्स पर निर्भर करता है.
यहां पूल, स्पा, बेहतरीन रेस्टोरेंट, बार, लाउंज जैसी कई वर्ल्ड क्लास व्यवस्थाएं हैं. इनमें से कईयों के अलग- अलग चार्जेज भी लगते हैं. इस होटल में ठहरने का अनुभव अपने आप में लाजवाब होता है.
