CG : बेरोजगारी से धान खरीदी तक… शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में गूंजा ये मुद्दा

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज सोमवार को हुई. सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने निधन का उल्लेख किया. उन्होंने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल के निधन का उल्लेख किया.जिसके बाद सदन में विधानसभा सदस्यों ने शोक जताया. वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विनम्र श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ‘शिवराज पाटिल ने कई दायित्व निभाए हैं. बहुत सी स्मृतियां आज उभर रही है, मेरी संवेदना शोकाकुल परिवार के साथ है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने भी शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई.

वहीं प्रश्न काल के दौरान सैनिटरी नैपकिन, वेंडिंग मशीन और इंसीनेशर मशीन का मुद्दा सदन में उठाया गया. बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने महिला बाल विकास मंत्री से सवाल पूछा कि 2020 से 2023 तक इंसीनेटर मशीनों के लिए निविदा कब-कब निकली? कितनी राशि जारी हुई और कौन-कौन से फर्म ने जिलेवार इनस्टॉल किया. विधायक धरमलाल कौशिक ने समय पर काम न पूरा होने पर कार्रवाई और भुगतान को लेकर भी जानकारी मांगी. इसके अलावा सुचिता योजना का भी विधायक धरमलाल कौशिक ने जिक्र किया. इसपर विभागीय मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि साल 2019 में 6 करोड़, 2020 में 10 करोड़, 2021 में 6 करोड़, 2022 में 11 करोड़ और 2023 में 12 करोड़ की राशि के खर्च हुई. हालांकि बीजेपी विधायक ने लक्ष्मी राजवाड़े के दिए गए उत्तर को अपूर्ण बताया. जिसके बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही.

धरमलाल कौशिक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बिल्हा के रुआबंदा में सेनेटरी नैपकिन मशीन के इंस्टॉल किया गया या नहीं… उन्होंने उसकी जांच की मांग की. जिसके बाद आसंदी ने मंत्री को जांच कराने का निर्देश दिया.

वहीं विधायक रेणुका सिंह ने पूछा कि मुख्यमंत्री टावर योजना का उद्देश और भरतपुर सोनकर में कितने गांव में मोबाइल टावर लगाने के लिए चयन किया है. मुख्यमंत्री से पूछा कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा के कितने गांव में मोबाइल टावर नहीं है? रेणुका सिंह ने पूछा क्या लक्ष्य की प्राप्ति हो गई और अगर नहीं हुई तो कब तक होगी?

विधायक रेणुका सिंह के सवाल पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया. मुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री टावर योजना शुरू नहीं हुई है. विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत के अंतर्गत 337 गांव में से 47 गांव में मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है. 47 गांव में से 40 गांव को मोबाइल टॉवर से जोड़ने के लिए DBN द्वारा वित्त पोषित योजना अंतर्गत टावर स्थापना का कार्य प्रगति पर है. भारत सरकार से 513 टावर की स्वीकृति मिली है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आश्वस्त किया कि हर गांव में मोबाइल टावर लगेगा. सीएम ने कहा कि दूरसंचार विभाग की जानकारी सही है, और LWE और जन मन योजना के तहत टावर लगवाए गए हैं.

विधानसभा में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल के पंजीकृत बेरोजगार के सवाल के जवाब के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिला. कांग्रेस ने बजट में प्रावधान के बाद भी बेरोजगारी भत्ता नहीं देने का आरोप लगाया. वहीं मंत्री खुशवंत साहेब के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सदन से बहिर्गमन किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *