IPL में आज दूसरा मैच हैदराबाद vs चेन्नई, SRH ने पिछले मैच में राजस्थान को हराया
IPL में आज दो मैच खेले जाएंगे। दिन का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिसका टॉस शाम 7:00 बजे होगा। CSK अभी पॉइंट्स टेबल पर आठवें स्थान पर है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड की अगुवाई में उसने पांच मैचों में दो जीत हासिल की हैं। ऐसे में हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर गायकवाड की टीम जीत की हैट्रिक पूरी करना चाहेगी। दूसरी ओर, SRH ने भी 5 में से 2 मैच जीते है। लेकिन टीम बेहतर रन रेट की वजह से चौथे नंबर पर है। टीम ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया। राजस्थान की यह सीजन की पहली हार थी। आज का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
हेड टु हेड में चेन्नई आगे है। हैदराबाद और चेन्नई के बीच IPL में अब तक 23 मुकाबले खेले गए। 7 में हैदराबाद और 16 में चेन्नई में जीत मिली। यानी चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 69% मैच जीते हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद एक मैच से आगे है। SRH और CSK के बीच यहां अब तक कुल 5 मैच खेले गए। हैदराबाद ने 3 और चेन्नई ने 2 मैच जीते हैं।
एमएस धोनी आज के मैच में भी नहीं खेलेंगे। CSK के पूर्व कप्तान हालांकि टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे हैं, लेकिन उनकी वापसी अभी टली हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी पूरी तरह फिट होने के करीब हैं और मुंबई के खिलाफ होने वाले अगले मैच में मैदान पर लौट सकते हैं।
