IND Vs AFG टेस्ट : भारत का स्कोर 229 /2: राहुल 85 रन पर नाबाद
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। शनिवार को मैच का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही टीम इंडिया ने पहली पारी में दो विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
साई सुदर्शन 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सलीम ने अफसर जजई के हाथों कैच कराया। सलीम ने शतकीय साझेदारी को तोड़ा है। उन्होंने यशस्वी जायसवाल (24 रन) को भी पवेलियन भेजा।
भारत ने इस मैच में 6 लेफ्टी बैटर्स उतरे हैं। यह तीसरा मौका है, जब भारतीय टीम की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में इतने लेफ्टी हैं।
मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं। उन्हें कुलदीप यादव ने डेब्यू कैप दी। वहीं, विकेटकीपर ऋषभ पंत 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर का महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम भारत का 31वां टेस्ट वेन्यू बना है। पिछले साल गुवाहाटी टेस्ट वेन्यू बना था।
15 साल बाद टीम इंडिया अपने घरेलू मैदान पर अश्विन-जडेजा के बिना टेस्ट खेल रही है। नवंबर 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हुआ था। टीम ने उसके बाद 69 टेस्ट मैच खेले हैं।
