IND-AUS चौथा टी-20 : भारत का पहला विकेट गिरा, अभिषेक शर्मा 28 रन बनाकर आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच गोल्ड कोस्ट के करारा ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इंडिया ने 6.4 ओवर में एक विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। अभिषेक शर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एडम जम्पा ने टिम डेविड के हाथों कैच कराया। अभिषेक ने गिल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की। भारत ने कुलदीप यादव और ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर ट्रैविस हेड को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है। 5 टी-20 की सीरीज 1-1 से बराबर है। 7वें ओवर में भारतीय टीम ने पहला विकेट गंवाया। इसी ओवर में अभिषेक और गिल की जोड़ी ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी की थी।